चाईबासा, दिसम्बर 31 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला मुख्यालय चाईबासा शहर के रहने वाले साइबर सुरक्षा प्रोफेशनल और एथिकल हैकर कृष्णा दिग्गी ने गूगल के बग बाउंटी प्रोग्राम में एक अहम सुरक्षा खामी रिपोर्ट कर 7 लाख का इनाम हासिल किया है। कृष्णा अपना कार्यालय तांबों चौक मुंडा कॉम्प्लेक्स से संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह खोज पूरी तरह जिम्मेदार तरीके से की गई थी, जिसके बाद गूगल ने उनकी रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए इनाम जारी किया। गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम चलाती है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के सुरक्षा शोधकर्ता वैध और सुरक्षित तरीके से कमजोरियां खोजकर कंपनियों को रिपोर्ट करते हैं। रिपोर्ट की गई खामी की गंभीरता के आधार पर शोधकर्ताओं को इनाम दिया जाता है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.