बागपत, फरवरी 11 -- बिनौली। बुधवार को डीएम के निर्देश पर जल निगम ग्रामीण, नमामि गंगे नोडल विभाग, सिंचाई विभाग खंड बडौत, ब्लॉक बिनौली के अधिकारियों ने बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पीछे नदी के पुनरुद्धार के लिए जेसीबी मशीन से नदी में गंदगी और शिल्ट को निकालने के कार्य को शुरु कराया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे वन प्रभाग दीपक शर्मा, एक्सईएन सिंचाई विभाग रजनीश, एक्सईएन जल निगम अमित कुमार, एडीओ पंचायत प्रेम कुमार, भानु सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...