लखनऊ, मई 1 -- - कृष्णा नगर में मायके पक्ष के दबंगों ने पहुंचकर महिला के घर के बाहर की फायरिंग, इलाके में दहशत फैलाई - मोहल्ले में खड़ी पड़ोसी की गाड़ी तोड़ी, महिला ने कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई दबंगों के खिलाफ एफआईआरलखनऊ, संवाददाता।कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार शाम कुछ दबंगों ने दर्जन भर साथियों संग रिश्तेदार के घर पहुंच दहशत का माहौल कर दिया। उपद्रव कर रहे दबंगों ने तोड़ फोड़ कर कई राउंड फायरिंग की। महिला रिश्तेदार के घर बाहर पड़ोसी की खड़ी गाड़ी तोड़ दी, जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पीड़ित रिश्तेदार की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ नामजद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी-1 में रीना यादव पति करन सिंह यादव के साथ रही हैं। पीड़िता के अनुसार 29 अप्रैल को वह कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित एक निजी...