हापुड़, मई 19 -- हापुड़, संवाददाता।नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर में उत्पादी बंदरों ने आतंक मचा रखा है। घर की छतों से लेकर सड़कों पर बंदरों का झुंड रहता है, घर से बाहर निकलते ही बंदर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों पर हमला कर देते है। इससे स्थानीय लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है।कृष्णा नगर निवासी अशोक कुमार व दिनेश शर्मा ने बताया कि कालोनी में उत्पाती बंदरों का आतंक है। बंदर झुंड बनाकर घर की छत व सड़कों पर रहते है। इन बंदरों के कारण वृद्ध, बच्चे एवं महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो रहा है। ऐसे में लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो जाता है, वैसे वैसे ही बंदर भी खुंखार हो जाते है जो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो पर हमला कर देते है। उन्होंने कहा कि स्कूल से दोपहर के समय आने वाले बच्च...