लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज में हुए हादसे के बाद प्रशासन अब किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। मंगलवार को कृष्णा नगर के बारा बिरवा स्थित एजुकेशन हब पर पुलिस और प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी। एसीपी कृष्णा नगर के नेतृत्व में 14 कोचिंग सेंटरों और 20 लाइब्रेरी सेंटरों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर सभी सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया गया है। नोटिस में फायर एनओसी, भवन का स्वीकृत नक्शा, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था, क्षमता के अनुरूप बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन सहित 28 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर साक्ष्य सहित जवाब तलब किया गया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि सभी संचालकों को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना ...