मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली से केशव कुमार मेहता (70) दो दिन से लापता हैं। मामले को लेकर उनके परिजनों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों का कहना है कि दो अप्रैल से वह लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई ट्रेस नहीं मिल पाया है। सफेद रंग की शर्ट और ग्रे रंग का पैंट पहने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...