मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली में रविवार की शाम एमबीए के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। छात्र की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव निवासी मनोज उपाध्याय के पुत्र मनीष उपाध्याय (25) के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। मनीष भगवानपुर चौक स्थित एक कॉलेज का छात्र था। वह कृष्णा टोली में किराए पर कमरा लेकर रहता था। पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मनीष के कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद था। यह भी पढ़ें- शादी से मना करने पर मर्डर; प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटा, फिर फंदे से लटककर खुदकुशी काफी आवाज देने के बाद भी कमरे क...