पटना, अगस्त 13 -- बिहार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के खिलाफ छात्रों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। गुरुवार को छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में पटना के कृष्णा घाट पर छात्रों की महाबैठक हुई जिसमें हजारों छात्र शामिल हुये। बैठक के बाद आंदोलन की औपचारिक घोषणा कर दी गई। बैठक में तय किया गया कि यदि 18 अगस्त के बाद पांच दिनों के भीतर बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती-4 का विज्ञापन जारी नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन होगा। आयोजकों का दावा है कि शिक्षक भर्ती-4, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, बिहार प्रारंभिक शिक्षक, बिहार लोक सेवा आयोग, दारोगा और सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं से राज्य के लगभग 50 लाख अभ्यर्थी प्रभावित हैं। छात्रों का कहना है कि विज्ञापन, परीक्षा तिथि, परिणा...