उरई, अप्रैल 20 -- आटा। संवाददाता विकास खंड कदौरा के आटा स्थित गोशाला में सोमवार को बीडीओ संदीप मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।सोमवार को बीडीओ संदीप मिश्रा कृष्णा गोशाला पहुंचे और मवेशियों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिव और प्रधान को गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का भी संज्ञान लिया गया, जिसमें एक मवेशी बीमार दिखाई दे रहा था। जानकारी मिलते ही बीडीओ तत्काल गोशाला पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और बीमार गोवंश का तुरंत इलाज कराना सुनिश्चित कराया।इसके बाद बीडीओ ने गोशाला के भूसा घर और ...