बिजनौर, फरवरी 27 -- कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इर्न्फोमेशन टेक्नॉलोजी की छात्र-छात्राओं ने एक बार पुनः सफलता के नये आयाम स्थापित किये हैं। इस वर्ष डीएलएड बैच 2023 के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल उत्साहवर्धक रहा। डीएलएड विभाग की विभागाध्यक्षा डा. दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा विभूति खन्ना ने 89.62 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, स्वाति ने 89.25 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा राजवीर सिंह ने 87.87 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...