बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंतर्विभागीय खेल कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य आकर्षण वॉलीबॉल और क्रिकेट के मैच रहे। वॉलीबॉल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें कृष्णा ग्रुप के विभिन्न महाविद्यालयों की आठ टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में कृष्णा फार्मेसी कॉलेज ने 25-18 और 25-21 से कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आईटी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम ने बेहतरीन समन्वय और कौशल के दम पर उपविजेता टीम पर जीत हासिल की।क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उ...