कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच खेला गया। इसमें सदर्न क्लब ने स्टार क्लब को 92 रन से पराजित किया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में सदर्न क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा बाली ने 54 रन, अमरजीत सिंह ने 43 रन, अभिषेक ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता ने चार, कुशल सक्सेना ने दो विकेट लिया। जवाब में स्टार क्लब की पूरी टीम 31.2 ओवर में 136 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुशल सक्सेना ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा बाली, अक्शा श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिया। कृष्णा बाली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...