समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- मोहनपुर, एसं। प्रखंड के बघडा पोस्ट आफिस के निकट आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कथावाचक त्रिभुवनदास जी महाराज ने नंद गोपाल के अवतरण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री कृष्णा का जीवन प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उसी प्रकार बच्चों को बडों से प्रेम करने की शिक्षा देनी चाहिए। बच्चों में ज्ञान, शक्ति और सद्भावना के निर्माण का माहौल उत्पन्न करें। जीवों को जीवों के साथ करुणा और प्रेम का व्यवहार करना चाहिए।श्रीमद्भगवद् की कथा का मूल मंत्र यही है। वर्तमान परिवेश घर परिवार में शांति का अभाव देखने को मिल रहा है। ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए मानव जीवन कल्याणकारी हो। इस दौरान भूषण यादव, रान निवास आजाद, विजय राय, कपिन्द्र राय, राहुल कुमार, अखलेश राय, बलराम राय, श्रीभगवान राय, दयानंद ...