गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- - लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मेरठ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर कृष्णा और याहिया को चयनित किया गया है। दोनों खिलाड़ी महामाया स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। कृष्णा इससे पहले भी स्टेट हॉकी में प्रतिभाग कर चुके हैं। हॉकी कोच नदीम ने बताया कि 26 से 31 दिसंबर तक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी मेहनती हैं, उन्हें सफलता जरूर प्राप्त होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.