रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर। कृष्णा इंटर कॉलेज रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें आसिफा, आयुष यादव और किशन वर्मा ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें सोनी बाला, ऋषव गिरी और पिंटू का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- रुद्र फाउंडेशन के बच्चों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को दी बधाई यह भी पढ़ें- जीआईसी शांतिपुरी में हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

हिंदी...