आगरा, जुलाई 16 -- 9वीं जिला कराटे प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 13 पदक जीते हैं। रिया यादव, दिव्यांश शर्मा ने स्वर्ण पदक, भव्य, कुणाल बघेल ने रजत पदक, मिष्टी, कुशल ने कांस्य पदक जीत स्कूल का नाम रोशन किया। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर बृजमोहन शर्मा ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन स्कूल के बाकी बच्चों को प्रोत्साहित करेगा। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर स्कूल के एमडी चंद्रकांत यादव, प्रधानाचार्य कुलदीप यादव, कोऑर्डिनेटर पीयूष यादव, प्रिया पाठक ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.