नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- गोविंदा और सुनीता आहूजा का एक समय पर भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के साथ बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद मामा-भांजे में बातचीत तक बंद हो गई थी, लेकिन कुछ समय पहले कृष्णा ने मामा के साथ तो सब सुलझा लिया था, लेकिन मामी की नाराजगी बरकरार थी। हालांकि अब सुनीता ने भी अपने भांजे के साथ सारी नाराजगी दूर कर ली है।सुनीता बोलीं 14 साल का वनवास खत्म दरअसल, एक वीडियो सामने आया है लाफ्टर शेफ शो के दौरान का। इस दौरान कृष्णा, मामी सुनीता और पत्नी कश्मीरा के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। तीनों साथ में हग भी करते हैं और काफी खुश नजर आते हैं। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कश्मीरा ने कहा किसी और का वनवास होगा शुरू कृष्णा फिर मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलते हैं कि आज सबसे बड़ा दिन है। ...