पिथौरागढ़, मई 7 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के कृष्णापुरी वार्ड में 50 से अधिक परिवार गैस वाहन नहीं पहुंचने से रसाई गैस संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में समस्या बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है,अब उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में स्थानीय आनंद गोस्वामी, सादाब, कृष्ण चंद्र जोशी, सुनील जोशी, अशफाक अली, सोनू, सूरज, अनूप सहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...