लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में पड़ोसियों द्वारा अराजकतत्वों के जमावड़ा लगाने का विरोध करने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड व धारदार हथियार के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पत्नी ने पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूरननगर की सुनीता शर्मा के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाली अनीता, विपिन कुमार, संतराम, शंशाक पाल आदि अपने घर के पास अराजकतत्वों का जमावड़ा लगाते हैं। इसका उनके पति विनोद शर्मा ने 29 सितंबर की रात में विरोध किया। विरोध करने पर इन लोगों ने गाली गलौज कर रॉड व धारदार से उनके पति पर हमला कर दिया। हमले में विनोद शर्मा बेहोश हो गए। घटना को लेकर पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.