लखनऊ, मार्च 16 -- कृष्णानगर के न्यू सरदारीखेड़ा में भूमिराज (27) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रविवार देर शाम वह अपने कमरे में थी। इस बीच छोटा भाई राहुल बहन के कमरे में गया। वहां भूमिराज को फंदे से लटका देखकर राहुल चीख पड़ा। शोर सुनकर परिजन दौड़े। वहां देखा कि बेटी भूमिराज ने दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाया था। परिजनों ने फंदा काटकर भूमिराज को नीचे उतारा और आननफानन में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि भूमिराज डिप्रेशन में थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...