मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा। कृष्णानगर क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व दो कारों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में प्रकाश में आये बाइक सवार तीन युवकों को कोवताली पुलिस टीम ने रविवार रात मोती मंजिल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पूर्व रात को कृष्णानगर, हरीनगर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने दो कारों पर फायरिंग की और भाग गये थे। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गयी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी। हरिओम गौतम निवासी हरीनगर, कृष्णा नगर और लोकेश ठाकुर निवासी राधापुरम एस्टेट ने कोतवाली में अज्ञात बाइक सवारों पर कार पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.