कानपुर, जून 11 -- कानपुर। कृष्णम ग्रुप ने ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की शिमला में आयोजित ऑल इंडिया डांस कॉम्पटीशन के क्लासिकल वर्ग की हर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अपने नाम कर दिए। यह प्रतियोगिता छह से 10 जून तक शिमला में आयोजित की गई। इसमें नर कोरियोग्राफर, निर्देशक और कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया था। इस 71 वें संस्करण में विजेता को सम्मान गवर्नर कवींद्र गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' फेम अभिनेता रोहिताश गौड़ और और उपाध्यक्ष रेखा गौड़ के हाथों मिला। इसमें 20 राज्यों के 500 डांसर्स ने हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- शिक्षिका ने लोकनृत्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान यह भी पढ़ें- वेस्टर्न डांस वर्कशॉप में नृत्य की तकनीकों को जाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...