लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ जंक्शन शुक्रवार को संस्कृति, आस्था और भारतीय रेल की विरासत के रंग में रंगा नजर आया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आयोजित 'स्टेशन महोत्सव' के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ डीआरएम गौरव अग्रवाल और एडीआरएम (परिचालन) नीतू ने श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के बच्चों तथा लखनऊ मंडल के कलाकारों ने धार्मिक, देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर यात्रियों और आम लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी ड...