कृष्णपुर में पौधरोपण, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
हल्द्वानी, जून 9 -- नैनीताल। कृष्णपुर स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के कृषि एवं कृषि वानिकी संकाय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि वानिकी संकाय के डीन प्रो. एलएस लोधियाल, डॉ. नेहा जोशी, डॉ. रजनी रावत, डॉ. दीक्षा साह, डॉ. मनोज भट्ट, डॉ. फलक सिद्दीकी तथा डॉ. नीलम बिष्ट समेत कृषि एवं पर्यावरण विज्ञान के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर पोस्टर निर्माण एवं प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रो. लोधियाल ने विद्यार्थियों को वर्तमान जलवायु परिस्थितियों और पर्यावरण के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.