आरा, अप्रैल 28 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में अपहृत किशोरी के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर एक शादीशुदा युवक पर गलत नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, किशोरी घर से दुकान जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण, एक युवक पर केस थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि किशोरी की सकुशल बरामदगी के ल...