लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ में खुलेंगे आठ एग्रीजंक्शन 30 मई तक कर सकेंगे आवेदनलखनऊ, संवाददाता।प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना (एग्रीजंक्शन योजना) के तहत लखनऊ के सभी आठों ब्लाकों में इस वर्ष एक-एक एग्रीजंक्शन स्थापित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य कृषि स्नातक युवाओं को गांव स्तर पर उद्यमी बनाकर स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उपकृषि निदेशक विनय कुमार कौशल ने बताया कि एग्रीजक्शन कृषि स्नातक युवक या युवतियों द्वारा संचालित वन स्टॉप-शॉप हैं। इसके जरिए किसानों को एक ही छत के नीचे बीज, खाद, कीटनाशक, मिट्टी परीक्षण और आधुनिक कृषि तकनीक की सलाह प्रदान की जाती है, जिससे कृषि शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार मिलता है और किसानों को एक ही जगह पर गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट मिल जाते हैं।उपकृ...