खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी प्रखंड में पदस्थापित कृषि समन्वयक अजीत कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे सदर प्रखंड के बछौता के रहने वाले थे। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान पटना के एक निजी क्लिनिक में उसकी मौत हो गई। उसके निधन पर डीएओ अविनाश कुमार, कृषि विभाग के राजीव कुमार, रजनीकांत कुमार, बिपिन कुमार आदि ने गहरी शोक संवेदना बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...