नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की 14वीं मंत्रीस्तरीय बैठक 29 मार्च तक कैमरून में आयोजित हो रही है। चार दिवसीय बैठक में भारत के मुद्दों को लेकर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखेगा। भारत का फोकस खास तौर पर कृषि, मत्स्य पालन, डिजिटल व्यापार और डब्ल्यूटीओ में सुधार जैसे मुद्दों पर रहेगा। सबसे बड़ा मुद्दा कृषि सब्सिडी और खाद्य सुरक्षा का है। सम्मेलन में डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के व्यापार मंत्री हिस्सा ले रहे हैं, जहां वैश्विक व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। भारत की तरफ से बैठक का नेतृत्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कर रहे हैं। उनके साथ वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जेनेवा स्थित भारत के स्थाई मिशन के अधिकारी और अन्य मंत्रालयों के प्रतिनिधि और तकनीकी व कानूनी विशेषज...