पूर्णिया, सितम्बर 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में सोमवार से कृषि सखियों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों और महिलाओं को कम लागत में, पर्यावरण अनुकूल और पोषणयुक्त खेती की तकनीक से जोड़ना है। प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह और संयुक्त कृषि निदेशक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी राहुल कुमार, सहायक निदेशक (कृषि रसायन) निशांत कुमार सहित कई अधिकारी और कृषि सखियां मौजूद थीं। डॉ. के. एम. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्णिया जिले में कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से जहां मृदा की उर्वरता घट रही है, वहीं पर्...