कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शुरू
गया, अक्टूबर 5 -- कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर में प्राकृतिक खेती मिशन विषय पर सोमवार से कृषि सखियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण नौ अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान वैज्ञानिक ई. मनोज कुमार राय समेत अन्य वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, प्राकृतिक कृषि आदानों के निर्माण और उपयोग की जानकारी देना है। साथ ही किसानों के बीच प्राकृतिक खेती के प्रभावी प्रसार के लिए उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती मिशन की विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.