बेगुसराय, जून 9 -- बेगूसराय। स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौड़ा में मंगलवार को माया कौशल्या फाउंडेशन की ओर से कृषि संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कृषि विषय से इंटर्नशिप कर रहे स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कृषि समन्वयक रंजीत कुमार ने कहा कि कृषि मुख्य रूप से प्राकृतिक, रासायनिक और जैविक विधियों से की जाती है। यदि इन विधियों का उपयोग सही तरीके से और निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाए तो यह किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। विद्यालय के निदेशक अरविंद चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नई तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। शिक्षक ओमप्रकाश, युवा किसान आशुतोष कुमार, संस्थान के सचिव रौशन कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन गौरव कुमार पाठक ने किया।...