टिहरी, मई 28 -- कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं अन्य रेखीय विभाग के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 12 जून 2025 तक टिहरी जिले के सभी विकासखंडों में चलेगा। यह अभियान भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में किसानों को कृषि क्षेत्र में वैज्ञानीक तरीके से खेती करना एवं उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, फसल विविधिकरण, जलवायु परिवर्तन अनुकूल खेती और पोषक कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. आलोक गुलाबराव येवले ने दी। बताया कि कृषकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.