मेरठ, मार्च 16 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने शुक्रवार को कृषि प्रणाली संस्थान का भ्रमण कर विभिन्न शोध परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। कुलपति ने गन्ने में सह-फसलीकरण और संसाधन संरक्षण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना के विभिन्न प्रयोगों की जानकारी ली। इसके साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन पर चल रहे कंसोर्टियम प्रोजेक्ट, फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर के उपयोग तथा समेकित एवं जैविक कृषि प्रणाली मॉडल का भी निरीक्षण किया।संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने कुलपति को संस्थान में संचालित विभिन्न शोध परियोजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रघुवीर सिंह ने गन्ने के साथ मूंगफली व अन्य फसलों के सह-...