गुमला, सितम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में सोमवार से कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

प्रशिक्षण की अवधि समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण 7 से 21 सितंबर तक चलेगा। इसमें गुमला, लातेहार और लोहरदगा के 36 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ मृदा की उर्वरता और स्वास्थ्य बनाए रखना जरूरी है। किसानों को पोषक तत्वों और उर्वरकों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग अपनाना चाहिए।

प्रशिक्षण के उद्देश्य डॉ. नीरज कुमार वैश्य ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को समय पर और वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों के समुचित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। उन्हो...