उरई, अप्रैल 26 -- जालौन। संवाददाता एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने कृषि आदान व्यापारियों की परेशानी को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी बंद का आवाहन किया है।एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कृषि संबंधी व्यापार करने वाले व्यापारी इस समय परेशान चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को कृषि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग है कि खाद पर टैगिंग बंद हो। रिटेल गोदाम तक माल को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पहुंचाया जाए। उन्होंने जनपद के सभी व्यापारियों से इस देशव्यापी बंद को समर्थन देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बीज-उर्वरक-कृषि रक्षा रसायन विक्रेता नए नियमों के खिलाफ कल बंद रखेंगे दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.