भभुआ, दिसम्बर 19 -- खेतों में प्रक्षेत्र भ्रमण कराकर खाद, बीज, दवा के उपयोग की दी जानकारी नये सत्र 2026 के लिए भी कृषि विज्ञान केंद्र में लिए जा रहे हैं आवेदन (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं के चल रहा प्रशिक्षण संपन्न हो गया। अंतिम दिन शुक्रवार को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 40 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान 40 सप्ताह सैद्धांतिक एवं 8 सप्ताह का प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद कारोबारियों को प्रमाण पत्र दिए गए, जिसके आधार पर उन्हें व्यवसाय करने के लिए लाइसेंस मिलेगा। सत्र 2025 का यह प्रशिक्षण वनवासी सेवा केंद्र के उपकेंद्र में आयोजित किया गया। सत्र 2026 के नए बैच को प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आवेदन लिया...