हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दोनहरिया-पनचक्की मार्ग पर सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक को कुचलने वाले अज्ञात ट्रक चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। शांति विहार निवासी रमेश चंद्र पांडे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी की दोपहर वह और उनके छोटे भाई सुरेश चंद्र पांडे रानीबाग से पनचक्की होते हुए अपने घर की तरफ अलग-अलग वाहनों से आ रहे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान अंबिका विहार कॉलोनी के गेट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक खाली ट्रक ने उनके भाई सुरेश पांडे की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए और उनका सिर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.