काशीपुर, अगस्त 30 -- काशीपुर। किसान विकास क्लब उत्तराखंड की मासिक बैठक सोमवार को सायं चार बजे से मंडी गेस्ट हाउस में होगी। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक किसानों को कैमोलिना फसल की जानकारी देंगे। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्यरूप से केवीके काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ. अनिल चंद्रा, सरसों की तरह विमानों में ईंधन के रूप में उपयोग होने वाली लाभदायक फसल कैमोलिना के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...