कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के प्रसार निदेशालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों के कौशल को उन्नत कर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उद्यमिता विकास को बढ़ावा देना है। तकनीकी सत्र में निदेशक शोध डॉ. महक सिंह ने तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों की जानकारी दी। अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. कौशल कुमार ने सुगंधित व औषधीय पौधों के उत्पादन पर जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. रामजी गुप्ता ने पशुपालन प्रबंधन को बताया। समापन सत्र में विशेषज्ञों ने ड्रोन, एआई, मृदा परीक्षण, डिजिटल कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को ...