लखनऊ, अक्टूबर 27 -- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया है कि वे बाजार मांग और उच्च मूल्य आधारित फसलों पर अनुसंधान केंद्रित करें ताकि देश दलहन और खाद्य तेलों के उत्पादन में पूर्णतः आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि देश की मात्र 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि पर उत्तर प्रदेश लगभग 22 प्रतिशत खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन कर राष्ट्र के अन्न भंडार को सुदृढ़ता प्रदान कर रहा है। सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के सभागार में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के 37वें स्थापना दिवस पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का विषय'उत्पादकता से आगे: उत्तर प्रदेश की कृषि के भविष्य की पुनर्कल्पना' था।

फसल सघनता और सिंचाई से कृषि उत्पादन को बढ़ावा उन्होंने कहा कि प्रदेश मे...