बांदा, अगस्त 7 -- बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 12 अगस्त को प्रस्तावित 12वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षोत्सव-2026 का आयोजन 6 से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। गुरुवार को उद्यान महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में दीक्षोत्सव का शुभारंभ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विवि के कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया। दीक्षोत्सव-2026 के समन्वयक डॉ. धीरज मिश्रा ने दीक्षोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दीक्षोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, परंपराओं, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों से परिचित कराने का...