बांदा, अगस्त 9 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को होगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 250 छात्र-छात्राओं को उपाधियां सौंपेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. वीवी सदामते रहेंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के 250 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कृषि, उद्यान, वानिकी तथा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालयों के कुल 187 स्नातक विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 37 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा 26 पीएचडी शोधार्थियों को भी उपाधियां दी जाएंगी। कुलसचिव प्रो.एसके सिंह ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में मैरिट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले स्नातकों को छह-छह स्वर्ण,...