मेरठ, जून 10 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव का शुभारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस वर्ष दीक्षोत्सव में नवाचार और मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन को भी विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय में 25 जून तक साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि निबंध, भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान, लोकनृत्य, पोस्टर, स्लोगन और रंग...