कुशीनगर, जुलाई 19 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में इसी सत्र से कक्षाएं चलेंगी। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

महानिदेशक का निर्देश उन्होंने शैक्षणिक भवनों के कक्षों, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन तथा छात्रावास का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने बताया कि कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश यूपीकैटेट के माध्यम से किया जाएगा। आगामी सितंबर से बी...