अयोध्या, दिसम्बर 7 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय व अंतरराष्ट्रीय अर्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान हैदराबाद की तरफ से महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस समझौता हस्ताक्षर से कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध का मौका मिलेगा। वैज्ञानिक हैदराबाद के इस संस्थान में शोध के जरिए बाजरा,चना मूंग, उड़द, सोयाबीन जैसी फसलों की बेहतर किस्में विकसित कर सकेंगे। वैज्ञानिक एवं छात्रों को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय संस्थान का लक्ष्य गरीबी और भूख को कम करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.