मेरठ, जुलाई 16 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में राज्य सरकार ने दो विधायकों को सदस्य के रूप में नामित किया है। दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मेरठ शहर सीट से विधायक अतुल प्रधान तथा शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी को प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया गया है। शासन के आदेश के बाद दोनों विधायक अब विश्वविद्यालय की आगामी प्रबंध परिषद की बैठकों में सदस्य के रूप में भाग लेंगे और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दोनों नामित सदस्यों के शामिल होने से प्रबंध परिषद को जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सुझाव प्राप्त होंगे, जिससे विश्वविद्यालय के विकास एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग मिले...