समस्तीपुर, मार्च 6 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में आगामी 13 से 15 मार्च तक किसान मेला का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। मेले की शत प्रतिशत सफलता को लेकर कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने 20 से अधिक कमेटी बनाकर करीब 60 से अधिक वैज्ञानिकों व पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी है। इसके अतिरिक्त विवि के अन्य कर्मचारी और छात्र भी मेला के दौरान विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार को कुलपति ने निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश कुमार झा के साथ मेला की तैयारियों की समीझा की। इस दौरान उन्होने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मेला परिसर में शौचालय व शुद्ध पेयजल, किसानों के ठहराव, मनोरंजन आदि को लेकर मंथन करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। आयोजकों के अनुसार इस बार मेले में 150 से अधिक निजी एवं सरकारी संस्थानों...