मेरठ, जुलाई 14 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह के तहत मां-बेटी सम्मेलन की शृंखला में सोमवार को छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने किया। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और निवारक चिकित्सा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर का आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (गर्ल्स) डॉ. रश्मि के निर्देशन में किया गया। शिविर में सीएचसी दौराला की आठ सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शारीरिक जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया। 19वें दीक्षांत समारोह के दौरान भी इस तरह की जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जेएनसीयू में छात्राओं के लिए स्...