मेरठ, अप्रैल 27 -- विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर पशुधन एवं पालतू पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को निःशुल्क पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर लगेगा। यह शिविर पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर में आयोजित होगा। शिविर में चिकित्सकों की टीम कुत्तों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। कृमिनाशक दवापान, एंटी रेबीज टीकाकरण तथा फाइव-इन-वन वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक डॉ. विवेक मलिक ने निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुक्तेश्वर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...