कृषि विवि में यूजी छात्रों की नामांकन प्रक्रिया आज से
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- पूसा। राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में कृषि स्नातक व इससे संबंध विषयों (यूजी) में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत छात्रों के प्रमाण-पत्रों की जांच से लेकर छात्रावास के आवंटन तक की प्रक्रिया पूर्ण होगी। विवि ने सिंगल विन्डो सिस्टम अपनाया है। जिससे छात्रों का एक ही स्थल पर सभी कार्यो का निष्पादन हो सकेगा। कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय के मार्गदर्शन में कुलसचिव डॉ.पीके प्रणव व उनकी टीम कार्यो को बेहतर बनाने में रविवार को भी जुटे रहे। इस दौरान छात्रों को बेहतर सुविधा के लिए विवि इस वर्ष नवनिर्मित स्टेडियम के इंडोर हॉल का उपयोग कर रही है। जिससे वर्षा, आंधी-पानी जैसी समस्या में भी आराम से छात्रों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.